बुलंदशहर: नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के देहात कोतवाली थानाक्षेत्र में तीन महीने पूर्व खेत में गई किशोरी से गैंगरेप और अश्लील वीडिय़ो को वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया …

बुलंदशहर। जिले के देहात कोतवाली थानाक्षेत्र में तीन महीने पूर्व खेत में गई किशोरी से गैंगरेप और अश्लील वीडिय़ो को वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि इस मामले में पीड़ित नाबालिग बच्ची के पिता ने शुक्रवार को इस तहरीर दी थी और बताया था कि उसकी 12 साल की बेटी का अश्वील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया था और इस मामले में रविवार की देर रात आरोपी अनुज, आदिल और अनस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: 

हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन डिवीजन ने पूरी की तैयारियां, वन प्रहरी की नियुक्ति से लेकर फायर लाइन की सफाई शुरू

 

 

संबंधित समाचार