गौतमबुद्धनगर: नशीला पेय पिलाकर युवती से किया रेप, कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
गौतमबुद्धनगर। जिले के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र से दलित युवती से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। मामले में दलित युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। दलित युवती ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ चैटिंग करके दोस्ती की और उसके बाद सेक्टक 51 में बुलाकर उसे शीतल पेय पिलाया, जिसमें संभवत नशीला …
गौतमबुद्धनगर। जिले के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र से दलित युवती से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। मामले में दलित युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। दलित युवती ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ चैटिंग करके दोस्ती की और उसके बाद सेक्टक 51 में बुलाकर उसे शीतल पेय पिलाया, जिसमें संभवत नशीला पदार्थ था।
इसके बाद उसके साथ रेप किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। युवती ने बताया कि लड़का उससे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती ने बातचीत में बताया कि उसकी शिकायत पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके कारण उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं रेप का आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
