केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, कहा- “सौ में 60 हमारा, बाकी में बटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। जिले के सवायजपुर कस्बे के फूलबाग मैदान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक व प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के समर्थन में आज सोमवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के बाद साइकिल बंगाल की खाड़ी में पहुंच गई है। …

हरपालपुर/हरदोई। जिले के सवायजपुर कस्बे के फूलबाग मैदान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक व प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के समर्थन में आज सोमवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के बाद साइकिल बंगाल की खाड़ी में पहुंच गई है। उन्होंने कहा “सौ में 60 हमारा, बाकी में बटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है”। नारे के साथ विपक्षी दलों को सांपनाथ, नागनाथ व नेवलानाथ की संज्ञा दी। आप सब के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त भयमुक्त किया गया है अगर आप सब का आशीर्वाद रहा तो इसी प्रकार उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त रहेगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए विभिन्न विचारधारा के लोगों से गठबंधन किया।उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए एक समान सभी को ध्यान में रखकर निशुल्क राशन,पक्के मकान,शौचालय, बिजली दी। उन्होंने सपा को अपराधियों को पैदा करने वाली पार्टी बताया।उन्होंने कहा कि प्रत्याशी रानू सिंह की मांग पर क्षेत्र में अर्जुनपुर पुल समेत 18 पुल दिए हैं, अपने समाज के लोगों को परिवार का समूह बताते हुए कमल को आशीर्वाद देने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि रानू सिंह पिछली बार 27000 वोटों से जीते थे। इस बार 54000 वोटों से जिताना है। प्रत्याशी रानू सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह आशीर्वाद मिला है।उसका कर्ज जन्म जन्मांतर तक नहीं चुका पाएंगे, डिप्टी सीएम को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने रामदरबार भेंट कर स्वागत किया।इस मौके पर डा प्रियंका मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, प्रीतेश दीक्षित,रजनीश त्रिपाठी,उमाशंकर मिश्रा, रामू कश्यप, राजेश अग्निहोत्री,नत्थू लाल राठौर, गिरीश कुशवाहा,आजाद भदौरिया, अतुल सिंह,राजेश मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्धनगर: नशीला पेय पिलाकर युवती से किया रेप, कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता