जम्मू में केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे दिहाड़ी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 जम्मू।  जम्मू में पुलिस ने अपनी नौकरियां नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन के तहत यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के आवास की ओर बढ़ने की कोशिश में जुटे जलशक्ति विभाग के दिहाड़ी कर्मचारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कर्मचारी …

 जम्मू।  जम्मू में पुलिस ने अपनी नौकरियां नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन के तहत यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के आवास की ओर बढ़ने की कोशिश में जुटे जलशक्ति विभाग के दिहाड़ी कर्मचारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले इकट्ठा हुए कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए गांधीनगर में सिंह के आवास की ओर बढ़ने लगे । वे मंत्री, उपराज्यपाल नीत प्रशासन एवं भाजपा पर उनकी सेवाएं नियमित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध भी नारेबाजी कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, मंत्री के घर के बाहर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और उन पर हल्का लाठीचार्ज किया लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

पिछले दो दशकों से विभिन्न विभागों में काम कर रहे 60,000 से अधिक दिहाड़ी कर्मी, आकस्मिक कामगार और अन्य कर्मचारी नौकरी नियमित करने एवं लंबित बकाया राशि जारी करने समेत अपनी पुरानी मांगों को लेकर जम्मू एवं श्रीनगर में नियमित रूप से प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

बलविंदर बहल नामक एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ” हम इस सरकार के जिद्दी एवं कर्मचारी विरोधी रवैये से आजिज आ गये हैं। भाजपा नेताओं ने हमें सिर्फ बेवकूफ बनाया और हमारी पुरानी मांगों के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। ” बहल ने पुलिस कार्रवाई की निंदा भी की।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: 5 महीने से बेटे को तलाश रहे माता-पिता का एसएसपी ऑफिस में धरना, मां ने कहा- भूख-प्यास से दे दूंगी अपनी जान

संबंधित समाचार