ईडी ने लाल चंदन तस्कर सहित चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लाल चंदन तस्करी के एक मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में मुंबई की एक अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मुंबई की विशेष अदालत में बादशाह माजिद मलिक सहित चार …
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लाल चंदन तस्करी के एक मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में मुंबई की एक अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मुंबई की विशेष अदालत में बादशाह माजिद मलिक सहित चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
मलिक कथित सरगना है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि अदालत ने 18 फरवरी को इसका संज्ञान लिया। मलिक को ईडी ने पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया था। केंद्रीय एजेंसी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले में उसके परिसर में छापे मारने के बाद यह कार्रवाई की थी।
ये भी पढ़ें-
