गोरखपुर: दो माह से जलापूर्ति बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर। जिले के सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटसहरा में जल निगम द्वारा दो माह से जल आपूर्ति बंद करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से जल आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे असलम ने कहा कि ग्राम पंचायत में जल निगम द्वारा …
गोरखपुर। जिले के सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटसहरा में जल निगम द्वारा दो माह से जल आपूर्ति बंद करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से जल आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे असलम ने कहा कि ग्राम पंचायत में जल निगम द्वारा जल आपूर्ति के लिए पाइप डाला गया है।
जिससे ग्रामीणों के घरों में जल आपूर्ति की जाती थी। गर्मी का समय आ गया है, ग्रामीणों को जल की आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन दो माह का समय बीत चुका है। जल निगम द्वारा पूरे गांव की जल आपूर्ति बंद कर दिया गया है। जल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों के सामने जल का संकट मंडरा रहा है।
इस सम्बंध में ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी किया। लेकिन अधिकारी बार बार मोटर खराब होने का रोना रो रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव में जल आपूर्ति बहाल कराया जाय।प्रदर्शन करने वालो में कुर्बान, मोहम्मद जमाल, हौसिला, दिनेश कुमार,शिव लाल,हफीजुल्लाह, आजाद हुसेन,सुनील कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-कंपनियों के बोर्ड में शामिल होने को लेकर महिलाओं में हिचकः सीतारमण
