मुरादाबाद : धोखाधड़ी कर तीन लाख हड़पे, एसएसपी से गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पिता-पुत्र ने कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी करके लोगों से तीन लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। थाना मूंढापांडे के गांव मिलक बुजपुर आशा निवासी आसिफ और नजाकत ने एसएसपी को बताया कि गांव के ही पिता-पुत्रों ने 10 लोगों का समूह बनाकर 10 माह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पिता-पुत्र ने कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी करके लोगों से तीन लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

थाना मूंढापांडे के गांव मिलक बुजपुर आशा निवासी आसिफ और नजाकत ने एसएसपी को बताया कि गांव के ही पिता-पुत्रों ने 10 लोगों का समूह बनाकर 10 माह तक हर माह 10-10 हजार रुपये जमा कराए। आरोपियों ने इनमें से सात लोगों की रकम तो वापस कर दी जबकि तीन लोगों की रकम हड़प ली।

पीड़ितों ने बताया कि रकम मांगने पर पिता-पुत्र झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर पीड़ितों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मूंढापांडे एसएचओ को एसएसपी ने मामले की जांच कर सात दिन में कार्रवाई से अवगत कराने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार