बलरामपुर: मां व उसके दो बच्चों का तालाब में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र उतरौला के तिसाह गांव में सोमवार सुबह मां-बेटी व बेटे का शव संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को मानसिक रूप से बीमार बताया और …

बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र उतरौला के तिसाह गांव में सोमवार सुबह मां-बेटी व बेटे का शव संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को मानसिक रूप से बीमार बताया और कोई कार्रवाई न किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

उतरौला कोतवाल अनिल सिंह ने तीनों शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि मृतका ने दिमागी हालत ठीक न होने के चलते बच्चों के साथ आत्महत्या की है। उधर सिराज अहमद ने भी मामले में किसी तरह की कार्रवाई न कराने की गुहार पुलिस से लगाई है। सीओ उतरौला उदयराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हरदोई: निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक

संबंधित समाचार