पीलीभीत: शादी में आए बरेली के युवक की डूबने से हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा(पीलीभीत),अमृत विचार। दोस्त के साथ बरात में आए बरेली के युवक की नहर में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो गई है। वहीं, परिजन की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरेली पुलिस की मदद से एक युवक …

बिलसंडा(पीलीभीत),अमृत विचार। दोस्त के साथ बरात में आए बरेली के युवक की नहर में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो गई है। वहीं, परिजन की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरेली पुलिस की मदद से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे टीमें पूछताछ कर रही है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले करेली माइनर में एक युवक का शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। एक दिन पूर्व शव की पहचान बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोसाई गोटिया निवासी करन पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया था कि मृतक अपने दोस्त के साथ शादी में शामिल होने के लिए करेली गांव आया था।

इसके बाद से लापता चल रहा था। हत्या की आशंका भी जताई गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर करन की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई। उसके साथ आया दोस्त बरेली का रहने वाला था। ऐसे में बिलसंडा पुलिस ने इज्जतनगर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

करेली चौकी प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की वजह स्पष्ट हो चुकी है। पिता की ओर से दी गई तहरीर पर जांच चल रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे। उसी आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

हरदोई: निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक

संबंधित समाचार