लखनऊ: हर दिन बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, चोरी के बढ़ते मामलों पर पुलिस मौन!
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर तीन चरण का मतदान हो चुका है। अब आगामी 23 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के 09 जिलों की 59 विधानसभाओं चौथे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण के मतदान को लेकर राजधानी पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन के मोड में है। पर बावजूद इसके राजधानी के चोर पुलिस …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर तीन चरण का मतदान हो चुका है। अब आगामी 23 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के 09 जिलों की 59 विधानसभाओं चौथे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण के मतदान को लेकर राजधानी पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन के मोड में है। पर बावजूद इसके राजधानी के चोर पुलिस को हाशिये पर रखकर पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं।
हर दिन बंद घरों को निशाना बना रहे चोर
राजधानी में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि हर दिन चोर किसी न किसी बंद घर को निशाना बना रहे हैं। सिर्फ फरवरी माह में शहर में चोरी के 13 बड़े मामले प्रकाश में आए हैं। सभी में बंद घरों व दुकानों को निशाना बनाया गया है।
पुलिस और अधिवक्ताओं को भी नहीं छोड़ रहे चोर
चोरों की हिमाकत इतनी बढ़ चुकी है कि अब वे पुलिस और अधिवक्ताओं के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। गत दो फरवरी को कृष्णा नगर थानांतर्गत खुशी विहार में चोरों ने पुलिस कांस्टेबल के घर से 25 तोला सोना, तीन किलो चांदी और 20 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली। वहीं गत 20 फरवरी को नाका थानांतर्गत राजेंद्र विहार में अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर आलमारी एक लाख 10 हजार नगद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिये।
पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल
चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से मुख्यालय के निर्देश पर पिछले कई दिनों से राजधानी में थाना स्तर पर सघन तरीके से नाइट पेट्रोलिंग की जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं आचार संहिता के मद्देनजर देर रात तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी चोर बेखौफ तरीके से घरों पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: होम्योपैथी ट्रीटमेंट से बिना ऑपरेशन हो सकता है बच्चेदानी की गांठ का इलाज, जानें केसै?
