मुरादाबाद : करंट लगने से हेल्पर की मौत, एक अन्य घायल
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव हल्दुआ साहू स्थित पेपर मिल के हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मिल की खराब मोटर की मरम्मत करने गए थे। थाना जसपुर निवासी सत्येंद्र कुमार (26) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार हेल्पर व ठाकुरद्वारा …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव हल्दुआ साहू स्थित पेपर मिल के हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मिल की खराब मोटर की मरम्मत करने गए थे।
थाना जसपुर निवासी सत्येंद्र कुमार (26) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार हेल्पर व ठाकुरद्वारा निवासी मुनेश कुमार पेपर मिल में फिटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार की शाम मिल में ऊपर रखे खराब मोटर की मरम्मत करने गए थे। बताया गया कि काम करते समय अचानक दोनों को करंट लगा और नीचे गिरकर घायल हो गए। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल काशीपुर में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने सत्येंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुनेश को प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र की शादी करीब सवा साल पहले हुई थी और उसके 25 दिन की एक बेटी भी है। परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
