पीलीभीत: भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने में नप गए सहायक अध्यापक
पीलीभीत,अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करना एक प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर प्रचार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कराई। जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर गाज गिरी है। बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। पूरे …
पीलीभीत,अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करना एक प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर प्रचार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कराई। जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर गाज गिरी है। बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी बिलसंडा को को दी गई है। इस मामले के उजागर होने के अन्य कर्मचारियों को भी प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत जारी की गई है। मामला बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से है। ब्लॉक बिलसंडा के पसगवां प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक चंदन बाबू की एक शिकायत हुई थी।
आरोप था कि वह बीसलपुर से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक रामसरन वर्मा के बेटे विवेक वर्मा का चुनाव प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए हैं। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आचार संहिता के बीच सामने आए इस मामले को जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने गंभीरता से लिया और बीएसए को जांच कराने के आदेश कर दिए थे।
जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में लग गए थे। खंड शिक्षाधिकारी बिलसंडा से बीएसए ने आख्या तलब की। जिसमें प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो में प्रचार करने की बात सही निकली। आख्या मिलने पर अधिकारियों ने सख्ती की और सहायक अध्यापक चंदन बाबू को निलंबित कर दिया गया है।
सोमवार को बीएसए चंद्रकेष सिंह की ओर से निलंबन आदेश जारी करते हुए उन्हें बिलंसडा खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच कर 15 दिन के भीतर आख्या मांगी है। इसी के साथ समस्त विभागों के सरकारी कर्मचारियों को भी चेतावनी जारी कर दी गई कि इस तरह की हरकत की गई तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामला शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना रहा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई गई थी। जिसमें सहायक अध्यापक पर एक प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप था। सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई तय है। —पुलकित खरे, जिला निर्वाचन अधिकारी
ये भी पढ़ें-
