जौनपुर में डबल मर्डर से पसरा खौफ, भतीजे ने चाची और नाना को मारी गोली, गिरफ्तार
जौनपुर। भूमि विवाद में जिला जौनपुर दहल उठा है। जमीन के विवाद में भतीजे ने नाना और चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। सिंगरामऊ थानाक्षेत्र में हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर …
जौनपुर। भूमि विवाद में जिला जौनपुर दहल उठा है। जमीन के विवाद में भतीजे ने नाना और चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। सिंगरामऊ थानाक्षेत्र में हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चाची और नाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के मल्ल्हूपुर इलाके का है। यहां पर हत्या का आरोपी नीतीश यादव अपने घर में मौजूद था। यहां पर जैसे ही चाची प्रमिला यादव अपने पिता कृपा शंकर के साथ घर आईं तो जमीन को लेकर चाची और भतीजे में बहस शुरू हो गई। इसके बाद नीतीश ने तैश में आकर पिस्टल निकाल ली और चाची को गोली मार दी। इशके बाद नाना को भी नीतीश ने गोली मार दी। वहीं फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी युवक को गिऱफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद इलाके में खैफ पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पत्नी व पेशेवर अपराधी के साथ मिलकर तहसीलदार ने की थी कांस्टेबल रुचि की हत्या
