बरेली: महिला दुकानदार से फोन पर की अभद्रता, शिकायत करने पर दी धमकी
बरेली,अमृत विचार। एक महिला दुकानदार को फोन करके क्षेत्र के ही दूसरा दुकानदार अश्लील बातें करने लगा। तंग आकर महिला ने किला पुलिस से शिकायत कर दी। पता लगने पर पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया। आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता को धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर …
बरेली,अमृत विचार। एक महिला दुकानदार को फोन करके क्षेत्र के ही दूसरा दुकानदार अश्लील बातें करने लगा। तंग आकर महिला ने किला पुलिस से शिकायत कर दी। पता लगने पर पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया। आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता को धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह किराना दुकान का संचालन करती है। 28 जनवरी 2022 को उसके पास एक अंजान नंबर से फोन कॉल पहुंची और फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने उससे अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला दुकानदार ने डांटते हुए फोन काट दिया।
आरोपी ने कई बार महिला को फोन किया, जिससे तंग आकर महिला ने नंबर ब्लॉक करके किला पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। तहरीर मिलने के बाद किला पुलिस ने जब पता लगाया तो जानकारी मिली कि आरोपी क्षेत्र में ही पेठे की दुकान चलाता है और उसका नाम पप्पू सक्सेना पेठेवाला है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी भाग गया।
आरोप है कि 5 फरवरी को आरोपी पप्पू महिला की दुकान पर पहुंचा और दोबारा पुलिस से शिकायत करने पर भविष्य में उसके साथ किसी तरह की अनहोनी करने की धमकी दी। धमकी से डरी सहमी महिला दुकानदार ने किला पुलिस से दोबारा शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: ‘साहब… महिला के चंगुल से मेरे बेटे को छुड़ाओ, करवाती है मेरे ही घर में चोरी’
