बरेली: अब फायर उपकरण के लिए की जा रही खोदाई भी बनेगी मरीजों का दर्द
बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य से परेशान हो रहे हैं। यहां पहले से स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है । इसके चलते परिसर में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। वहीं सोमवार से यहां अस्पताल में …
बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य से परेशान हो रहे हैं। यहां पहले से स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है । इसके चलते परिसर में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। वहीं सोमवार से यहां अस्पताल में फायर फाइटिंग उपकरण बिछाने का कार्य भी आरंभ कर दिया है।
जिससे परेशानी घटने के बजाए बढ़ती नजर आ रही है। जिला अस्पताल में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में मरीजों को पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। कई घंटे भटकने के बाद मरीजों को पता लग रहा है पुरानी एक्स-रे यूनिट में अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया है।
होम्योपैथिक अस्पताल के साथ ही अब फायर फाइटिंग उपकरण डालने के लिए मुख्य रोड जो कि जिला महिला अस्पताल की ओर जाती है। इस रोड पर भी उपकरण डालने को खोदाई का कार्य सोमवार से आरंभ कर दिया गया है।
अस्पताल में कई निर्माण कार्य एक साथ शुरू होने से परेशानी हो रही है। हालांकि निर्माणदायी संस्थाओं को मरीजों और कर्मचारियों की सहूलियत को ध्यान में रखने को पत्र भेजा गया है।
—डॉ. सुबोध शर्मा, अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक
