रायबरेली: लालगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ समाप्त, अकोहरिया टीम ने लहराया जीत का परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के लालगंज में बजरंग दल स्पोर्टिंग क्लब पिलखा के बैनर तले आयोजित हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट अब खत्म हो गया है। अकोहरिया की टीम ने पिलखा को 26 रनों से मात दे दी। अकोहरिया टीम के खिलाड़ी मनु द्वारा सर्वाधिक 58 रन बनाने और विकट लेने पर मैन ऑफ द मैच व मैन …

रायबरेली। जिले के लालगंज में बजरंग दल स्पोर्टिंग क्लब पिलखा के बैनर तले आयोजित हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट अब खत्म हो गया है। अकोहरिया की टीम ने पिलखा को 26 रनों से मात दे दी। अकोहरिया टीम के खिलाड़ी मनु द्वारा सर्वाधिक 58 रन बनाने और विकट लेने पर मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

23 जनवरी से पीलखा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित हुआ। इसमें टास जीतकर जयकलिंजर बाबा स्पोर्टिंग क्लब अकोहरिया ने बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम के खिलाड़ियों बेहतरीन बैटिंग करते हुए जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य रखा देवकली स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी महज 118 रनों पर ऑल आउट हो गए‌।

पढ़ें- मुरादाबाद: पुलिस ने दो सटोरिए दबोचे, सट्टा पर्ची और नगदी बरामद

संबंधित समाचार