Meteorological Department: आगरा में मौसम के बदले मिजाज, तेज और ठंडी हवाओं से परेशान हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। ताजनगरी में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तेज और ठंडी हवाओं से लोग परेशान चल रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि  दोपहर में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। सुबह से ठंडी हवा हल्‍की सिहरन पैदा कर …

आगरा। ताजनगरी में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तेज और ठंडी हवाओं से लोग परेशान चल रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि  दोपहर में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा।

सुबह से ठंडी हवा हल्‍की सिहरन पैदा कर रही हैं। सुबह 9 बजे तक हल्के बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। सुबह का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, यह सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग का अंदाजा है कि 25 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह धूप निकलेगी और रात में सर्द हवा चलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। यह सामान्‍य से दो डिग्री बढ़ चुका है।

पढ़ें- ‘संघ परिवार के गुंडों’ ने भाई पर हमला किया, हिजाब मामले की एक याचिकाकर्ता का दावा

संबंधित समाचार