IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ‘नवाबों के शहर’ लखनऊ पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम मेहमान श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज …
नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम मेहमान श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को जीत की पूरी उम्मीद है, सीरीज के अगले 2 मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे।
Touchdown Lucknow?#TeamIndia arrive in Lucknow for the 1st @Paytm #INDvSL T20I ? pic.twitter.com/jm5ceNUjQB
— BCCI (@BCCI) February 21, 2022
बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आगाज करने के लिए लखनऊ पहुंच गई है। श्रीलंका हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलकर भारत आएगी। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 के सीरीज में किसी और मुकाबले में जीत दर्ज नहीं की है। आखिरी टी-20 मुकाबले में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका की बल्लेबाजी की बदौलत टीम क्लीन स्वीप से बच पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पांच मुकाबलों की सीरीज में 4-1 से मात दी है।
टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असालांका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, धनुष्का गुणातिलका, कामिल मिशारा, जनथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नाण्डो, शिरन फर्नाण्डो, महीश तीक्षणा, जैफरी वेंडरसे, प्रवीन जयाविक्रमा, आशियान डेनियल।
टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान
श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट टीम इस प्रकार
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार
श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट
ये भी पढ़ें : BCCI Apex Council Meeting: बीसीसीआई की बड़ी बैठक जल्द, सीके नायडू ट्रॉफी समेत 14 मुद्दों पर होगी चर्चा
