गोरखपुर: 7 से 15 मार्च तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष 4.0, मतगणना और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगा अभियान
गोरखपुर। मिशन इंद्रधनुष 4.0 का पहला चरण जिले में सात से पंद्रह मार्च तक चलेगा। यह अभियान सिर्फ मतगणना और रविवार के दिन नहीं चलेगा। इसके तहत टीकाकरण से छूटे हुए दो साल तक के बच्चों और गर्भवती के साथ-साथ अन्य आयु वर्ग छूटे हुए लाभार्थियों को भी टीका लगाने के दिशा-निर्देश दिये गये हैं। …
गोरखपुर। मिशन इंद्रधनुष 4.0 का पहला चरण जिले में सात से पंद्रह मार्च तक चलेगा। यह अभियान सिर्फ मतगणना और रविवार के दिन नहीं चलेगा। इसके तहत टीकाकरण से छूटे हुए दो साल तक के बच्चों और गर्भवती के साथ-साथ अन्य आयु वर्ग छूटे हुए लाभार्थियों को भी टीका लगाने के दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रेरणा सभागार में सोमवार को प्रशिक्षित किये गए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पाटील, यूनिसेफ के डीएमसी डॉ. हसन फहीम, नीलम यादव और यूएनडीपी संस्था के प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने अलग-अलग पक्षों के बारे में प्रशिक्षण दिया । अध्यक्षता करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि 26 फरवरी तक आशा व एएनएम के माध्यम से हेड काउंट सर्वे करवा लिया जाए और छूटे हुए लाभार्थियों का विवरण ई-कवच एप में फीड कर दिया जाए।
वैसे तो मिशन इंद्रधनुष अभियान का जोर टीकाकरण से छूटे हुए दो साल तक के बच्चों और गर्भवती पर ही है, लेकिन अभियान के दौरान अन्य आयुवर्ग के लाभार्थियों को भी प्रतिरक्षित किया जाना है । लोगों के बीच यह संदेश दिया जाए कि सरकार की तरफ से नियमित टीका निःशुल्क है और यह सुरक्षित होने के साथ-साथ असरदार भी है।
डॉ. प्रसाद ने बताया कि इस बार शहरी क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तहत नयी गतिविधियां भी जोड़ी गयी हैं जिनके तहत डिमांड आधारित टीकाकरण, टीकाकरण सत्रों पर ही किया जाना है । नियमित टीके के लिए लाभार्थी को सत्र तक ही आना है और घर पर टीकाकरण की सुविधा देने का कोई प्रावधान नहीं है।
पढ़ें- उन्नाव: जिले में होगा बुधवार को चौथे चरण का मतदान, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
