छात्र नेता की हत्या के मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में छात्र नेता अनिश खान की हत्या में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मंगलवार को अमता थाने पहुंचा। बीते सप्ताहांत छात्र नेता का शव खून से लथपथ इमारत के नीचले तल पर मिला था। राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के उप महानिरिक्षक मिराज खालिद अन्य पुलिस अधिकारियों के …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में छात्र नेता अनिश खान की हत्या में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मंगलवार को अमता थाने पहुंचा। बीते सप्ताहांत छात्र नेता का शव खून से लथपथ इमारत के नीचले तल पर मिला था। राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के उप महानिरिक्षक मिराज खालिद अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर वहां के पुलिसकर्मियों से जानकारी प्राप्त की है।

मृतक के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को खान की हत्या में जांच के लिए एसआईटी के गठन की घोषणा की थी। इस घटना से राज्य के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

वहीं एसआईटी को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्दशों के तहत एसआईटी का नेतृत्व एडीजी,सीआईडी, ज्ञानवंत सिंह करेंगे। वहीं इस जांच पर मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक नजर बनाए रखेंगे। इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह चार अज्ञात लोगों ने खान के दो मंजिला घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़े-

सुप्रिया सुले और अमर पटनायक समेत इन 11 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न पुरस्कार’

संबंधित समाचार