अमरोहा : मतगणना में अभिकर्ता को लेकर डीएम ने प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
अमरोहा, अमृत विचार। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। वर्तमान सांसद, विधायक, चेयरमैन और ब्लॉक प्रमुख मतगणना एजेंट नहीं बन पाएंगे। चुनाव जीतने पर विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी …
अमरोहा, अमृत विचार। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। वर्तमान सांसद, विधायक, चेयरमैन और ब्लॉक प्रमुख मतगणना एजेंट नहीं बन पाएंगे। चुनाव जीतने पर विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा।
मंगलवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उम्मीदवारों तथा रिटर्निंग आफिसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारत कार्यक्रमानुसार विधानसभा निर्वाचन की मतगणना 10 मार्च को प्रातः 8 बजे से नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में होगी। कृषि उत्पादन मण्डी समिति की दुकानों में स्थापित स्ट्रांग रूमों के सम्मुख बने नीलामी चबूतरा नं.-1 पर धनौरा, चबूतरा नं.-2 पर नौगांवा सादात, चबूतरा नं.-3 पर अमरोहा तथा चबूतरा नं.-4 पर हसनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना होगी।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गणना हालों में 7-7 तथा 1 टेबिल आरओ के लिए लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट मतों की गणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार पृथक से गणना टेबिलें लगाईं जाएंगी। आयोग के निर्देशानुसार अधिकतम 500 पोस्टल बैलेट की गणना हेतु 1 टेबिल होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सपंन्न कराया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूनम, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भगवान शरण आदि सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी व प्रत्याशियों के एजेंट उपस्थित रहे।
