IND Vs SL : युजवेंद्र चहल पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार, लखनऊ पहुंचकर बोले- फायर हूं मैं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच गई है। यहां पर ही भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाना है। वहीं अभ्यास से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मस्ती जारी है। टीम इंडिया …

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच गई है। यहां पर ही भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाना है। वहीं अभ्यास से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मस्ती जारी है। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साथी खिलाड़ियों के साथ रील शेयर की है, जिसमें वह साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के डायलॉग को बोलते नज़र आ रहे हैं। युजवेंद्र चहल के साथ नवदीप सैनी, हरप्रीत बरार भी मस्ती करते दिख रहे हैं।

फिल्म के फेमस डायलॉग ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या, फायर हूं मैं…झुकूंगा नहीं’ पर तीनों खिलाड़ियों की ये रील वायरल हो रही है। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे साझा किया है।

टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान

टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असालांका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, धनुष्का गुणातिलका, कामिल मिशारा, जनथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नाण्डो, शिरन फर्नाण्डो, महीश तीक्षणा, जैफरी वेंडरसे, प्रवीन जयाविक्रमा, आशियान डेनियल।

श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट

ये भी पढ़ें : INDW vs NZW, 4th ODI : न्यूजीलैंड का विजय अभियान जारी, चौथे वनडे में भारत को 63 रन से हराया

संबंधित समाचार