कुमकुम भाग्य शो को पूजा बनर्जी ने कहा अलविदा, जानें वजह
मुबंई। टीवी शो कुमकुम भाग्य की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने शो कुमकुम भाग्य को अलविदा कह दिया है। शो को अलविदा कहने पर फैंस के दिल टूट से गये है। शो में पूजा बनर्जी की भूमिका दर्शक खूब पसंद कर रहे थे, मगर दर्शकों को इस बात की ज्यादा खुशी भी है कि एक्ट्रेस …
मुबंई। टीवी शो कुमकुम भाग्य की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने शो कुमकुम भाग्य को अलविदा कह दिया है। शो को अलविदा कहने पर फैंस के दिल टूट से गये है। शो में पूजा बनर्जी की भूमिका दर्शक खूब पसंद कर रहे थे, मगर दर्शकों को इस बात की ज्यादा खुशी भी है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में हैं पूजा बनर्जी । यही वजह रही है कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।
पूजा फिलहाल अपने बेबी का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रही हैं। जिस कारण शो की आखिरी शूटिंग 21 फरवरी को पूरी कर के शो को अलविदा कही है। शो के आखिरी दिन उन्हें टीम ने खास सरप्राइज दिया। पूजा के लिए कुमकुम भाग्य की टीम ने ग्रैंड सरप्राइज पार्टी का प्लान किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर पूजा ने फेरवेल पार्टी की वीडियो को शेयर किया है।
वीडियो को शेयर करते हुए पूजा ने लिखा है और अपनी पूरी टीम को प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू कहा है। अपने नोट के जरिए पूजा ने बताया कि उनकी पूरी टीम नो प्रेग्नेंसी के दौरान उनका खूब ख्याल रखा और बहुत प्यार दिया।
यह भी पढ़े-बरेली: ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ में हैं कई सारे twist, स्टार कास्ट ने किया फिल्म का प्रमोशन
