FIH Pro League : स्पेन के खिलाफ मुकाबले के लिये 20 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उदीयमान फारवर्ड सुखजीत सिंह को स्पेन के खिलाफ इस सप्ताह के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिये मंगलवार को घाषित 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम 26 और 27 फरवरी को स्पेन का सामना करेगी। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत …

नई दिल्ली। उदीयमान फारवर्ड सुखजीत सिंह को स्पेन के खिलाफ इस सप्ताह के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिये मंगलवार को घाषित 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम 26 और 27 फरवरी को स्पेन का सामना करेगी। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मनप्रीत के साथ उप कप्तान बनाया गया है।

पंजाब के 25 वर्षीय सुखजीत टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा है। उन्हें पिछल साल पहली हॉकी इंडिया अंतरविभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कोर ग्रुप में चुना गया था। भारत ने उन खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है जिन्हें पहले आजमाया जा चुका है। मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इसे संतुलित टीम करार दिया। रीड ने कहा, ”हमने इस सप्ताहांत स्पेन के खिलाफ मैचों के लिये संतुलित टीम का चयन किया है और हम भुवनेश्वर में अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिये तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, ”स्पेन की टीम के पास नया कोच है और वह इंग्लैंड से हारने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बेताब है। ये मैच साल के व्यस्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।” भारत को प्रो लीग में अब तक मिश्रित परिणाम मिले हैं। उसने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये मैचों में मेजबान को हराया था लेकिन वह फ्रांस से हार गया था। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने हॉकी इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा था।

भारतीय टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), मनदीप मोर, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, दीपसन टिर्की।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, आकाशदीप सिंह। फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानंद लकड़ा, सुखजीत सिंह, अभिषेक।
स्टैंडबाय: कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह।

ये भी पढ़ें : विश्व कप से पहले गेंदबाजी चिंता का विषय : मिताली

संबंधित समाचार