मुरादाबाद : आधुनिक मशीनों से दूर होंगे बिजली के फॉल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिजली के फॉल्ट ढूंढने में अब अत्याधुनिक मशीनों की मदद ली जाएगी। एक निजी कंपनी ने विद्युत निगम को फॉल्ट ठीक करने और लाइन के मेंटेनेंस कार्य का प्रस्ताव दिया है। मार्च के पहले सप्ताह में कंपनी के प्रतिनिधि इसका प्रदर्शन भी अधिकारियों के सामने करेंगे। जिले में फॉल्ट की समस्या से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिजली के फॉल्ट ढूंढने में अब अत्याधुनिक मशीनों की मदद ली जाएगी। एक निजी कंपनी ने विद्युत निगम को फॉल्ट ठीक करने और लाइन के मेंटेनेंस कार्य का प्रस्ताव दिया है। मार्च के पहले सप्ताह में कंपनी के प्रतिनिधि इसका प्रदर्शन भी अधिकारियों के सामने करेंगे।

जिले में फॉल्ट की समस्या से अधिकांश उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर मौसम में बदलाव आने और बारिश के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन मिलाकर और ट्वीटर पर शिकायत कर अधिकारियों को जानकारी देते हैं। कुछ महीने पहले बुद्धि विहार में फॉल्ट हुआ था जिसे ढूंढने में विद्युत निगम को 12 घंटे से अधिक समय लग गया था। ऐसे में कंपनी की सेवाएं अगर जिले को मिलती हैं तो इसका बड़ा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

फॉल्ट लोकेटर से ऑनलाइन होगी
कंपनी के प्रतिनिधि फॉल्ट लोकेटर की मदद से ऑनलाइन फॉल्ट की जानकारी रखेंगे। बिजली अधिकारियों ने बताया कि कंपनी कुछ प्रदेशों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनमें फिटिंग लाइन स्पेसर्स की मदद से बिना किसी कर्मचारी के फॉल्ट को ठीक किया जा सकेगा। उपकरणों से लाइन स्विच की मरम्मत, कंडक्टर की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, इंसुलेटर बदलना सहित अन्य सेवाएं कंपनी देगी।

मुख्यालय लेगा निर्णय
कंपनी से प्रस्ताव मिलने के बाद प्रदर्शन के लिए बुलाया गया है। कंपनी के साथ अनुबंध को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया जाएगा। मुख्यालय स्तर से इस पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल इसका लाभ विभाग को किस तरह मिलेगा, इसकी जानकारी ली जाएगी। -पंकज, मुख्य अभियंता विद्युत निगम

ये भी पढ़ें:-Health Tips: अगर आप भी बचना चाहते हैं माइग्रेन के दर्द से तो इन चीजों का करें सेवन, जानें इस बीमारी के लक्षण

संबंधित समाचार