राजस्थान उच्च न्यायालय ने किया आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद, विवादित प्रश्नों की फिर से होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम को मंगलवार को रद कर दिया। न्यायमूर्ति महेंद्र गोयल की पीठ ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को एक विशेषज्ञ समिति द्वारा विवादित प्रश्नों की पुन: जांच करने के बाद संशोधित परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) …

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम को मंगलवार को रद कर दिया। न्यायमूर्ति महेंद्र गोयल की पीठ ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को एक विशेषज्ञ समिति द्वारा विवादित प्रश्नों की पुन: जांच करने के बाद संशोधित परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम पिछले वर्ष 27 अक्टूबर को घोषित किया गया था। इस बीच कई उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, वे आरएएस मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इसकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़े-

Hijab Controversy: कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा- कैंपस के अंदर नहीं, सिर्फ क्लास के दौरान बैन है हिजाब

संबंधित समाचार