70 साल में गरीबी नहीं हटी, गरीब मिटता चला गया: डॉ. महेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाले 70 साल में गरीबी तो नहीं हटा सके, लेकिन गरीब मिटता चला गया। 130 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले देश के प्रधानमंत्री की वजह से पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। किसी ने …

अयोध्या। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाले 70 साल में गरीबी तो नहीं हटा सके, लेकिन गरीब मिटता चला गया। 130 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले देश के प्रधानमंत्री की वजह से पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। कश्मीर के नासूर को भी मोदी ने खत्म किया।

खब्बू तिवारी हैं क्षेत्र के बेटे, अपना आशीर्वाद दीजिए

डॉ. महेश पिछौरा में अपना दल, निषादराज पार्टी व भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में एकत्रित हुए जनसैलाब को सम्बोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि खब्बू तिवारी इस क्षेत्र का बेटा है और उनकी पत्नी बहू हैं। इनके ऊपर जो संकट आया है आप सब जानते है। 14 माह की बेटी के बारे में आप क्या कहेंगे। बेगुनाहों की बददुआ मत लीजिए अपना आशीर्वाद देकर प्रत्याशी को लखनऊ भेजिए।

अनुप्रिया जी ने दिया है अपना आशीर्वाद और समर्थन

अनुप्रिया पटेल ने अपना आशीर्वाद समर्थन दे दिया है। संजय निषाद ने भी आकर अपना आशीर्वाद दिया है। योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। पहले का जमाना था जब अतीक और मुख्तार के खिलाफ कोई केस नहीं लिखा जाता था। योगी की ही देन है जो अतीक व मुख्तार के अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चला है। पहले महिलाएं 6 बजे के बाद बाहर नहीं निकलती थीं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राम बक्स वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, प्रधान पिछौरा निहनकू प्रसाद, ध्रुव राज वर्मा, वीडीसी अरुण चौरसिया, बीडीसी रामबरन वर्मा, राममिलन वर्मा, विनोद वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: आरसीबी, दिल्ली और कोलकाता बड़ा झटका, शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे वार्नर, मैक्सवेल और कमिंस

संबंधित समाचार