लखनऊ: चर्चित पोलिंग ऑफिसर रीना द्विवेदी का दिखा नया लुक, गोसाईगंज बूथ पर नए गेटअप के साथ इस रूप में आईं नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा में रहीं पीली साड़ी वाली पोलिंग आफिसर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वो लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा सीट के गोसाईंगंज बूथ पर मतदान करवाने इस बार नए अंदाज में दिखी हैं। इस बार उन्होंने अपना गेटअप बदल लिया है। रीना द्विवेदी जहां पिछली बार …

लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा में रहीं पीली साड़ी वाली पोलिंग आफिसर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वो लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा सीट के गोसाईंगंज बूथ पर मतदान करवाने इस बार नए अंदाज में दिखी हैं। इस बार उन्होंने अपना गेटअप बदल लिया है।

रीना द्विवेदी जहां पिछली बार 2019 में पीली साड़ी में चश्मे के साथ दिखी थीं वहीं इस बार वह वेस्टर्न ड्रेस व गॉगल के साथ दिखी हैं। उनकी इस बार पोस्ट की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रही है। बता दें कि रीना द्विवेदी लोक निर्माण विभाग आफिस में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। ईवीएम को साथ लिए रीना की तस्वीर काफी खूबसूरत लग रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में छात्र नेता अनीस खान के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प

संबंधित समाचार