प्रश्वनपत्र हल करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनीपत। हरियाणा में प्रश्नपत्र हल करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली का रहने वाला दिशांत है। आरोपी को न्यायालय में पेशकरने के बाद पुलिस ने उसे पांच दिन की हिरसात में लिया है। आरोपी सीबीआई का एक कर्मी है। वह दिल्ली …

सोनीपत। हरियाणा में प्रश्नपत्र हल करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली का रहने वाला दिशांत है। आरोपी को न्यायालय में पेशकरने के बाद पुलिस ने उसे पांच दिन की हिरसात में लिया है। आरोपी सीबीआई का एक कर्मी है। वह दिल्ली मुख्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।

आरोपी को सीबीआई की टीम इस मामले में पहले गिरफ्तार कर चुकी है और वह जमानत पर था। लेकिन अब उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि सीबीआई कर्मी दिशांत को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। वह दिल्ली पुलिस के सिपाही व गैंग सरगना रोबिन के साथ मिलकर इस रैकेट को चलाने में मदद करता था।

आरोपियों ने देशभर में अपना जाल बिछा रखा है। मामले में खुलासा होने के बाद से आरोपी को सीबीआई दिल्ली की टीम ने ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उस जमानत मिली गई थी। अब एसटीएफ ने उसे पानीपत में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले एसटीएफ 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी कई विभागों की परीक्षा पास करवाने की एवज में तीन लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक लेते थे। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिससे उसके अन्य साथियों का पता लगाने के साथ ही मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा सके। सोनीपत एसटीएफ टीम ने नेशनल हाईवे 44 पर लूट की कई वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश धीरज और दौलत सोनीपत के गांव बख्तावरपुर के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें-

लोकल ट्रेनों में केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही अनुमति का फैसला ‘अवैध’ : अदालत

संबंधित समाचार