मुरादाबाद : कुकर्म के विरोध पर पति ने दिया सात बच्चों की मां को तलाक
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुकर्म का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को तीन तलाक दे दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मझोला थानाक्षेत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुकर्म का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को तीन तलाक दे दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
मझोला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सात बच्चों की मां ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 24 साल पूर्व हुआ था। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ कुकर्म करता था। विरोध पर मारपीट करता था। वह सबकुछ चुपचाप सहन करती रही। करीब डेढ़ साल पूर्व पति बिहार से एक औरत ले आया और उससे निकाह करके किराए के कमरे में रहने लगा।
पीड़िता के अनुसार 11 फरवरी को पति उसके घर पहुंचा और अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा। इनकार करने पर उसे बच्चों समेत घर से निकालने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उसे बचाया। इसके बाद पति उसे तीन तलाक देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पति से जानमाल को खतरे की आशंका भी जताई। एसएसपी बबलू कुमार ने एसएचओ मझोला को मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आदेश दिया है।
