अमरोहा : गोकशी करते तीन दबोचे, मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का वध करते तीन तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने सुरिक्षत गोवंश व गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। डिडौली कोतवाली पुलिस को सोमवार की देर रात …
अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का वध करते तीन तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने सुरिक्षत गोवंश व गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
डिडौली कोतवाली पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव इकौंदा में कुछ लोग गोशकी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने गांव इकौंदा से मुजाहिदपुर जाने वाले रास्ते के बीच जंगलों में गोकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम तंजीम, इकबाल व दानिश निवासी गांव टिकिया फत्तेहपुर थाना डिडौली बताया है।
पुलिस ने मौके से एक गोवंशीय पशु, वध में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि तीनों आरोपियों पर संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बीती 10 फरवरी को गांव कटाई के जंगल में गोकशी की घटना करने को स्वीकारा है। गोकशी के बाद अवशेष जंगल में फेंक दिए थे।
