हरदोई: मतदान से वंचित रहेगा कस्तूरबा गांधी स्कूलों का स्टाफ, वोट वाले दिन नहीं मिल रहा अवकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चुनाव आयोग से लेकर जिला प्रशासन तक अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दे रहा है। जगह-जगह स्वीप कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक मतदान की अपील की जा रही है लेकिन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का स्टाफ मतदान करने से वंचित रहेगा। इसका कारण यह है कि इन विद्यालयों में मतदान के दिन …

हरदोई। चुनाव आयोग से लेकर जिला प्रशासन तक अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दे रहा है। जगह-जगह स्वीप कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक मतदान की अपील की जा रही है लेकिन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का स्टाफ मतदान करने से वंचित रहेगा। इसका कारण यह है कि इन विद्यालयों में मतदान के दिन अवकाश नहीं है।

बताते चलें कि जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मतदान के दिन भी नहीं बंद है। इस कारण यहां पर कार्य करने वाले कर्मचारी मतदान करने से वंचित रहेंगे। इन कर्मचारियों के मतदान की कोई व्यवस्था भी जिला प्रशासन यह शिक्षा विभाग द्वारा नहीं की गई नतीजतन बड़ी संख्या में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यरत स्टाफ मतदान से वंचित रहेगा।

जिला प्रशासन मतदान को बढ़ावा देने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी रैली ,वॉल पेंटिंग सहित विविध आयोजन कर रहा है लेकिन जिला प्रशासन ही इन कर्मचारियों को मतदान से वंचित कर रहा है। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की इस कार्यप्रणाली से काफी कर्मचारी मतदान से वंचित रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने किया अखिलेश पर हमला, कहा- सपा के चार यार, गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार

संबंधित समाचार