बरेली: निकलने का मार्ग सही नहीं था तो घर से नहीं निकले वोटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बिथरी चैनपुर के शहरी क्षेत्र करगैना में आवागमन का रास्ता दलदली और जलभराव वाला होने से मतदाता घर से ही नहीं निकले। इससे क्षेत्र का मतदान प्रतिशत गिर गया। शहर और कैंट के मतदान प्रतिशत की तरह बिथरी का यह शहरी क्षेत्र भी मतदान करने में फिसड्डी रहा है। यहां सबसे कम प्राथमिक …

बरेली,अमृत विचार। बिथरी चैनपुर के शहरी क्षेत्र करगैना में आवागमन का रास्ता दलदली और जलभराव वाला होने से मतदाता घर से ही नहीं निकले। इससे क्षेत्र का मतदान प्रतिशत गिर गया। शहर और कैंट के मतदान प्रतिशत की तरह बिथरी का यह शहरी क्षेत्र भी मतदान करने में फिसड्डी रहा है। यहां सबसे कम प्राथमिक पाठशाला प्रथम के कमरा नंबर चार बूथ पर हुआ।

यहां 37.35 फीसदी यानि 1020 वोटरों में से 381 लोगों ने ही मतदान किया। जबकि इसी केन्द्र के दो नंबर कमरे के बूथ में 59.87 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 932 में से 558 लोगों ने मतदान किया। इस क्षेत्र में बहुत कम महिलाएं बूथ पर वोट डालने आ पाईं। बिथरी चैनपुर का करगैना शहरी आबादी वाला क्षेत्र है।

शहर में मकान बनाकर रहने वाले हजारों वोटर इस क्षेत्र में है। बीडीए की करगैना कालोनी यहीं पर है। वोटरों की बढ़ती संख्या के कारण यहां चार पोलिंग सेंटर पर 12 बूथों पर मतदान कराया गया। मतदान के प्रति लोगों में उत्साह तो था लेकिन घर से निकलने का मार्ग जलभराव और कीचड़ युक्त होने के कारण लोग घरों से वोट डालने नहीं निकले।

प्रशासन ने सुभाषनगर का मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव को तो दुरुस्त कराकर आवागमन सुचारू किया था लेकिन भीतरी इलाकों से आने वाले वोटरों का मार्ग कीचड़ और जलभराव युक्त होने से लोग वोट डालने के प्रति उदासीन रहे। नगर निगम यहां नाला निर्माण करवा रहा है। इसका पानी मुख्य सड़क पर जाने और फिर भीतरी इलाकों में जाने से घरों के सामने जलभराव होने लगा था।

यह समस्या काफी दिनों से चली आ रही थी। लेकिन नगर निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। कालोनी की अंदरुनी सड़कें कीचड़ और जलभराव वाली हो गईं। इससे पैदल बूथ तक आने वाले वोटर मतदान के प्रति उदासीन रहे।

प्राथमिक पाठशाला करगैना प्रथम के कमरा नंबर तीन में 37.54 फीसदी मतदान हुआ। यहां 959 में से 360 लोगों ने मतदान किया। इनमें 168 महिलाएं थीं। कमरा नंबर एक बूथ पर 55.11 फीसदी मतदान हुआ। यहां 822 में से 453 वोटरों ने मतदान किया। इनमें 213 महिलाएं थीं। सावित्री इंटर कॉलेज पोलिंग सेंटर के तीन बूथों पर मतदान हुआ।

यहां कमरा नंबर तीन के बूथ पर 39.77 फीसदी मतदान हुआ। यहां 463 में से 160 महिलाएं बूथ तक आईं। कमरा नंबर बूथ पर 1062 में 506 लोगों ने मतदान किया। यहां 47.65 फीसदी मतदान हुआ है। यहीं के दो नंबर बूथ पर 1077 में से 460 लोग बूथ तक आए और मतदान किया। इनमें 196 महिलाएं थी। करगैना के ही जूनियर हाईस्कूल केन्द्र के तीन बूथों पर मतदान हुआ। कमरा नंबर एक पर 48.42,कमरा नंबर दो पर 50 और तीन नंबर बूथ पर 48 फीसदी मतदान हुआ है।

पाठशाला के द्वितीय केंद्र के पांच बूथों पर 52 फीसदी ही पहुंचे
– प्राथमिक पाठशाला द्वितीय केन्द्र के पांच बूथों पर 52 फीसदी मतदाता बूथ तक आए। यहां कमरा नंबर 1 बूथ पर 43.46 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 1086 में से 472 लोग ही मतदान करने घरों से निकले। दो नंबर बूथ पर 1109 में से 477 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां 43.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

यहां भी 219 महिला और 258 पुरुष ही वोट डालने निकले। कमरा नंबर तीन बूथ पर 59.41 फीसदी लोगों ने मतदान किया। यहां 744 में से 442 ने वोट डाले। जबकि चार नंबर बूथ पर 57.94 फीसदी मतदान दर्ज किया। यहां 1127 में से 653 ने मतदान किया। पांच नंबर बूथ पर 1144 में से 572 लोग बूथ पर वोट डालने आए।

यहां 534 महिलाओं में से 258 और 610 पुरुषों में से 314 लोग बूथ पर वोट डालने आए। करगैना के लोगों का कहना है कि पोलिंग सेंटर तक आने के लिए रास्ता ठीक नहीं था। कॉलोनी की अंदरुनी सड़कों की स्थिति से यहां के निवासी कई दिनों से परेशान थे। उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: छात्रों को अग्निशमक प्रशिक्षण दिया

संबंधित समाचार