आज का राशिफल | 23 फरवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आप कार्यक्षेत्र में अचानक काम को लेकर तनाव हो सकता है। अपने अवसरों को पहचानें और उन्हें भुनाने का प्रयास करें। निर्माण कार्यों में जल्दबाज़ी न करें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। प्रियजनों की भावनाओं का अनादर न करें। वृष आज आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह …

मेष

आप कार्यक्षेत्र में अचानक काम को लेकर तनाव हो सकता है। अपने अवसरों को पहचानें और उन्हें भुनाने का प्रयास करें। निर्माण कार्यों में जल्दबाज़ी न करें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। प्रियजनों की भावनाओं का अनादर न करें।

वृष

आज आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर ज़ोरों से चर्चा हो सकती है। जॉब बदलने का विचार बनायेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।

मिथुन

आज लोग आपसे द्वेष भाव रख सकते है। आपको उच्च पद और नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। रिश्तेदारों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज सरकारी कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। नजदीकी व्यक्तियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपकी वाक्य शैली की प्रशंसा होगी।

सिंह

आज आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी अनदेखी हो सकती है। विवाहेत्तर संंबंधों की तरफ आप प्रवृत्त होंगे। परिजनों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें। एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

कन्या

आज जॉब में पदोन्नति होने की संभावना है। संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। करियर की समस्याओं का निवारण होगा। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

तुला

आज पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। आपका व्यवहार लोगों के लिए मधुर रहेगा। मित्र के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको किसी परेशानी से छुटकारा मिलने वाली है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। नया कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।

धनु

आज अनावश्यक मुद्दों के कारण घर मे बहसबाजी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें। आंखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है।

मकर

आज कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी। किसी अच्छी आदत को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। निर्यात संबंधी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। बच्चों को जिद्दी न बनायें। उन्हें अनुशासन के दायरे में रखें।

कुम्भ

आज सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन व शाबाशी मिल सकती है। घर परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। लेकिन खर्चों को लेकर सावधान रहें।

मीन

आज चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। विदेश यात्रा की रुकावटें दूर होंगी। संतान का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करें। महिलाओं को अपने सहकर्मियों से सावधान रहना चाहिये। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। आशा से अधिक धन लाभ होगा।