IND vs SL T20: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, चोट की वजह से बाहर हुए दीपक चाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज़ से पहले ही भारतीय टीम के पेसर दीपक चाहर चोट के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में दीपक को चोट लगी थी। जानाकरी के अनुसार, दीपक चाहर की दाई जांघ में खिंचाव हुआ था, जिसके …

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज़ से पहले ही भारतीय टीम के पेसर दीपक चाहर चोट के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में दीपक को चोट लगी थी। जानाकरी के अनुसार, दीपक चाहर की दाई जांघ में खिंचाव हुआ था, जिसके कारण उन्होंने टीम इंडिया का बायो-बबल छोड़ दिया है। दीपक चाहर अब नेशनल क्रिकेट अकादमी में जाएंगे, जहां पर वह 5-6 हफ्ते के लिए रिहैब में रहेंगे।

कोलकाता में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में दीपक चाहर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे। दीपक चाहर तब पूरे मैच से ही बाहर हो गए थे।

 

यह देखना होगा कि दीपक चाहर इंडियन प्रीमियर लीग  के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। आईपीएल का अगला सीजन मार्च के अंतिम हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम ने कोई विकल्प नहीं मांगा है क्योंकि उप कप्तान जसप्रीत बुमराह पहले ही टीम में शामिल हो चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला गुरुवार को लखनऊ में शुरू होगी। दीपक चाहर को हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की कीमत देकर खरीदा है, वह पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं।

टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असालांका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, धनुष्का गुणातिलका, कामिल मिशारा, जनथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नाण्डो, शिरन फर्नाण्डो, महीश तीक्षणा, जैफरी वेंडरसे, प्रवीन जयाविक्रमा, आशियान डेनियल।

टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया
हित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान

श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट

ये भी पढ़ें : ताजमहल का दीदार करने के लिये रात भर करवटें बदलते रहे ब्रायन लारा

संबंधित समाचार