मुरादाबाद : वार्ड-सात की पहचान-टूटीं सड़कें, गंदी नालियां
मुरादाबाद, अमृत विचार। टूटीं सड़कें, कूड़े के ढेर और गंदी नालियां यहां के लोगों के लिए आफत बन गईं हैं। ये तस्वीर शहर वार्ड-7 की है। यहां अधिकतम सड़कें टूटी हुईं हैं और नालियां गंदी हैं। वार्ड की बदहाली दूर करने के लिए न तो आलाधिकारी गंभीर नजर आ रहे हैं और न स्थानीय जनप्रतिनिधि। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। टूटीं सड़कें, कूड़े के ढेर और गंदी नालियां यहां के लोगों के लिए आफत बन गईं हैं। ये तस्वीर शहर वार्ड-7 की है। यहां अधिकतम सड़कें टूटी हुईं हैं और नालियां गंदी हैं। वार्ड की बदहाली दूर करने के लिए न तो आलाधिकारी गंभीर नजर आ रहे हैं और न स्थानीय जनप्रतिनिधि। इसका खामयाजा यहां की 20-22 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। उसके बाद भी समाधान नहीं हो सका है।
दरअसल, वार्ड-7 में ज्यादातर गंदी नालियां और टूटी गलियां हैं। यहां के नवीन नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे वाली गली में पुलियां टूटी पड़ीं हैं। ऐसे में लोगों को चोट लगने का डर बना रहता है। जबकि दीनदयाल नगर रोड जगह-जगह से उखड़ी पड़ी है। वहीं, नया गांव में तो सड़कें अच्छी हैं, लेकिन चोक नालियां और गंदगी के अंबार लगे हैं। यहां सफाईकर्मी नहीं आते हैं, जिससे बीमारियां उत्पन्न होने का डर बना रहता है।
अब तो यहां की जनता को गंदगी के बीच ही गुजर-बसर करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं गंदगी के जो अंबार है, वो तो है ही, लेकिन टूटीं सड़कें, कूड़े के ढेर यहां के लोगों का दर्द बयां कर रही है। लोगों ने कई बार इस संबंध में स्थानीय पार्षद से शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं, क्षेत्रवासियों की मानें तो यहां पीने का पानी और लाइट ठीक आती है।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधि से समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। वार्ड-7 के पार्षद अजय दिवाकर का कहना है कि जल निगम व एलएनटी के द्वारा सीवरेज व पानी की पाइपलाइन का काम किया जा रहा है। जिस वजह से पुलिया और सड़कें टूटी पड़ी हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
वार्ड के मोहल्ले और आबादी
वार्ड-7 अंतर्गत देव विहार, नवीन नगर, दीनदयाल नगर, नया गांव, वेव कॉलोनी, साईं मंदिर रोड, गौतम नगर, आईजी कंपांउड, कमिश्नर रोड मोहल्ले में आते हैं। वार्ड की आबादी 25-30 हजार है और लगभग 14 हजार वोटर हैं। वार्ड की प्रमुख चीज अवंतिका साईं स्कूल, साईं मंदिर व वेब मॉल है। वे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
