देश में महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा जिम्मेदार: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है। पूंजीपतियों की शुभचिंतक भाजपा सरकार ने गरीबों की माली हालत सुधारने की दिशा में कोई काम नहीं किया। पांच साल पहले तक कांग्रेस के गढ़ के तौर पर …

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है। पूंजीपतियों की शुभचिंतक भाजपा सरकार ने गरीबों की माली हालत सुधारने की दिशा में कोई काम नहीं किया।

पांच साल पहले तक कांग्रेस के गढ़ के तौर पर विख्यात अमेठी में लोगों को गांधी परिवार के साथ रिश्तों की दुहाई देते हुए प्रियंका ने एक चुनावी सभा में कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी राज्य में बेरोजगारी एक जटिल समस्या के तौर पर उभरी है।

यहां 12 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है, क्या सरकार को बेरोजगार नहीं दिखाई देते। हमे तो हर मीटिंग में बेरोजगार मिलते है। एक तरफ सरकारी पदों पर नियुक्तियों पर सरकार बेपरवाह बनी हुयी है वहीं दूसरी ओर बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है।

नोटबंदी,जीएसटी पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके चलते छोटे रोजगार बंद हो गए हैं जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में सरकार ने प्रदेश की जनता को बेसहारा छोड़ दिया था। किसानों का हाल सरकार में बहुत खराब है। बुंदेलखंड में किसान खाद के लिए लाइन में खड़े खड़े मर रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चार-पांच दिन पहले पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि छोटे जानवरों के बारे में मुझे आज संज्ञान हुआ जबकि कांग्रेस लगातार सरकार को छुट्टा जानवरों के लिए पत्र व्यवहार कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार होते हुए भी बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा “ अमेरिका में ट्रंप जी खांसते हैं तो आपको जानकारी हो जाती है। यहां छुट्टा जानवरों और किसानों की दयनीय स्थिति की जानकारी आपको नहीं हो पा रही है।”

महंगाई के मुद्दे पर सरकार को कोसते हुए उन्होने कहा कि कड़वा तेल 240 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। एक दिन की मजदूरी ढाई सौ रुपए है मतलब एक दिन की मजदूरी में एक लीटर तेल भी नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली के अलावा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। फ्री राशन को चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि यह सब राशन चुनाव को ध्यान में रखकर बांटा जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब अमेठी का नक्शा बदल गया था। रोजगार के लिए बहुत सारी फैक्ट्रियां लगाई गई थी, 15 साल पहले अमेठी के लोगों को सरकारी नौकरियां मिलती थी। सरकार जानबूझकर जनता गरीब बनाना चाहती है। सरकार पूंजीपतियों की है। उनसे सरकार आपका हक ले लेती है और उस हिस्से से सरकार अपना प्रचार प्रसार करती हैं।

पढ़ें- यूक्रेन में फंसी अमरोहा की बेटी सुरक्षित घर लौटी, परिजनों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात