बलिया: बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने की जनसभा, कहा- सरकार बनीं तो 60 साल से ऊपर की माताएं मुफ्त करेंगी बस में सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया के दुबहर में राम सिंहासन इंटर कालेज में बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने एक चुनावी जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने जनता से कई वादे किए। उन्होंने वहां मौजूद वृद्ध माताओं से कहा कि अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी सरकार बनीं तो हम लोग 60 साल से …

बलिया। बलिया के दुबहर में राम सिंहासन इंटर कालेज में बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने एक चुनावी जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने जनता से कई वादे किए। उन्होंने वहां मौजूद वृद्ध माताओं से कहा कि अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उनकी सरकार बनीं तो हम लोग 60 साल से ऊपर की वृद्ध माताओं को मुफ्त में बस यात्रा कराएंगे। ये यात्रा वो आजीवन कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया है। उन्होने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी और विधवा महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त-रवीना टंडन की जोड़ी फिर पर्दे पर मचाएगी धमाल, फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ की शूटिंग शुरू

संबंधित समाचार