कन्नौज: इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा के लिए बनाए गए 94 केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार जिले भर में 94 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इससे पहले कक्षा 9 व 11 की गृह परीक्षा कराए जाने की संभावना है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि पिछले बार जो …

कन्नौज। उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार जिले भर में 94 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इससे पहले कक्षा 9 व 11 की गृह परीक्षा कराए जाने की संभावना है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि पिछले बार जो विद्यालय केंद्र बनाए गए थे उन्हीं को फिर से प्रस्तावित किया गया था।

डीएम की अध्यक्षता वाली परीक्षा कमेटी द्वारा सत्यापान के बाद मानक पूरे मिलने पर जिन विद्यालयों को प्रस्तावित किया गया था उन्हें भी इस बार केंद्र बनाया गया है। इन विद्यालयों में सीसीटीवी आदि की व्यवस्थाएं पूरी हैं और जहां कुछ कमी भी होगी उसे परीक्षा से पहले ही पूरा करा लिया जाएगा। बताया कि मार्च के अंत तक परीक्षा की स्कीम आने की संभावना है। प्रिबोर्ड परीक्षा भी इससे पहले कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में गरजे सीएम योगी, कहा- हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही बीजेपी सरकार

संबंधित समाचार