हल्द्वानी: ईवीएम, बैलेट पेपर सवाल खड़े कर चेहरा बचाने में लगे हरीश रावत : धामी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के सर्विस मतदाताओं के वोट में धांधली के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार स्वीकार चुकी है इसलिए इस तरह के आरोप मढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव संबंधी फेक वीडियो बनाकर वायरल किया है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के सर्विस मतदाताओं के वोट में धांधली के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार स्वीकार चुकी है इसलिए इस तरह के आरोप मढ़ रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव संबंधी फेक वीडियो बनाकर वायरल किया है। कांग्रेस इस तरह का षडयंत्र कर रही है। कभी ईवीएम और कभी बैलेट पेपर पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है इससे साफ है कि कांग्रेस हार स्वीकार कर चुकी है।
मतगणना के बाद अपना चेहरा बचाने के लिए हरीश रावत इस तरह की बातें कर रहे हैं। हरीश रावत 10 मार्च के बाद (फेस सेविंग) चेहरा बचाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारा लक्ष्य अब कि बार 60 के पार है इसे भाजपा हासिल कर रही है और प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचने जा रही है।
