अमरोहा : आटा पीसने की चक्की में घायल हुए दौलत ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। घर में लगी आटा चक्की पर गेहूं पीसते समय चक्की स्वामी की कमीज सॉफ्ट में फंस जाने के कारण घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा घायल मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान चक्की स्वामी …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। घर में लगी आटा चक्की पर गेहूं पीसते समय चक्की स्वामी की कमीज सॉफ्ट में फंस जाने के कारण घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा घायल मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान चक्की स्वामी की मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खुर्द निवासी दौलतराम पुत्र रामसरन 55 वर्ष ने घर पर ही गेहूं पीसने की चक्की लगा रखी थी जिससे वह परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को दौलतराम चक्की चलाई जा रही थी तभी अचानक सॉफ्ट में कमीज फंस जाने के कारण चक्की स्वामी दौलतराम घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए परिजनों द्वारा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

जहां पर घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान घायल दौलतराम की मृत्यु हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से हर संभव मदद दिलाने का वादा किया। मृतक दौलतराम के दो लड़के एवं एक लड़की है।

संबंधित समाचार