चौथे चरण के मतदान के बाद भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ: सुधांशु त्रिवेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चौथे चरण के बाद अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।विपक्षी नेताओं की भाषा व भाव भंगिमा से उनकी हताशा साफ दिख रही है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि …

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चौथे चरण के बाद अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।विपक्षी नेताओं की भाषा व भाव भंगिमा से उनकी हताशा साफ दिख रही है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि चौथे चरण में राजधानी लखनऊ में भी वोटिंग थी, इस चरण तक लखनऊ का रास्ता भाजपा के लिए प्रशस्त हो चुका है।

भगवान बुद्ध का अखिलेश ने किया अपमान

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सम्पूर्ण विश्व में शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तिरस्कार पूर्वक हटाते हुए उसे लेने से इनकार करने का काम किया। इससे पता चलता है कि भगवान राम, कृष्ण और बुद्ध के प्रति वे कैसा दुर्भाव रखते हैं, यह आज की घटना से स्पष्ट हो गया।

उन्होंने कहा कि तालिबान ने बामियान में भगवान बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा को 2001 में ध्वस्त किया था। इनके तमाम नेता एलानिया उसी तालिबान का समर्थन करते हैं। प्रियंका गांधी के वीडियो से स्पष्ट है कि आतंक और आतंकवादी कांग्रेस के लिए फिजूल की बात हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए आतंकवाद के आरोपियों का समर्थन करना इनके उसूल की बात है।

उन्होंने कहा कि चार चरणों में फैसला हो चुका है, आगे के चरणों में यह बात और प्रमाणिक होती जायेगी कि भाजपा बहुमत से आगे और कितनी अधिक सीटों पर विजय श्री पाने जा रही है। 300 के पार फिर एक बार भाजपा सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: योगी सरकार ने मुख्तार पर की एक और कड़ी कार्रवाई, होटल गजल की करोड़ों की जमीन की कुर्क

संबंधित समाचार