बरेली: किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले दो को उम्रकैद
बरेली,अमृत विचार। 26 वर्ष पूर्व खेत की रखवाली के दौरान किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले आंवला नगरिया निवासी बंटी व बड़े लल्ला को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश-7 उत्कर्ष यादव ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। अदालत ने प्रत्येक को 5-5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा भी …
बरेली,अमृत विचार। 26 वर्ष पूर्व खेत की रखवाली के दौरान किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले आंवला नगरिया निवासी बंटी व बड़े लल्ला को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश-7 उत्कर्ष यादव ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। अदालत ने प्रत्येक को 5-5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई।
एडीजीसी क्राइम हेमेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि मृतक जय सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह ने थाना आंवला में तहरीर देकर बताया था कि 16 जून 1996 की रात 9 बजे रोजाना की तरह वह व उसके पिता जय सिंह पालेज की रखवाली को खेत पर मौजूद थे। पिता चारपाई से उठकर पालेज से थोड़ी ही दूर गये थे।
इसी बीच मेड़ पर खड़ी खेती में से 4 आदमी निकले और उनमें से एक आदमी ने पिता के ऊपर फायर कर दिया जो पिता की छाती में लगा। पिता वहीं गिर पड़े, वादी ने तुरंत टार्च की रोशनी बदमाशों के ऊपर डालकर टोका तो सभी फरार हो गये। अस्पताल ले जाते समय जय सिंह की मौत हो गयी। अभियोजन ने 8 गवाह कोर्ट में पेश किये थे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: प्रेम-विवाह के बाद प्रेमिका के परिजनों ने दी हत्या की धमकी
