आज का राशिफल | 24 फरवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कानूनी मामले खिंच सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। आपको आत्मसम्मान की चिंता हो सकती है। इसीलिए आप अपने ही लोगों से मदद लेने में संकोच करेंगे। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। वृष आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद आप आज परिवार को समय देंगे। …

मेष

आज कानूनी मामले खिंच सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। आपको आत्मसम्मान की चिंता हो सकती है। इसीलिए आप अपने ही लोगों से मदद लेने में संकोच करेंगे। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें।

वृष

आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद आप आज परिवार को समय देंगे। जॉब में स्थिरता आने की संभावना बन रही है। प्रेमी जन के साथ विवाह को लेकर निर्णय ले सकते हैं। संतान को लेकर कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

मिथुन

आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपके मन में आकर्षण बढ़ेगा। बातचीत से आप कलहपूर्ण स्थितियों से बच सकते हैं। घर के इंटीरियर में कुछ सुधार कार्य करने की योजना बना सकते हैं। भावुक होकर कोई भी कार्य न करें।

कर्क

आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। युवाओं को आज लव प्रपोज़ल भी मिल सकते हैं। आज आप भविष्य की योजनाओं के लिए धन निवेश कर सकते हैं। लेकिन बांकी अन्य जगह धन खर्च करने के मामले में थोड़े कंजूस रहेंगे। शरीर थोड़ा सुस्त रहेगा।

सिंह

आज अपने व्यवहार में आप कुछ परिवर्तन लाने से बचें। आपका संतुलित व्यवहार आपको लोगों से सम्मान दिलायेगा। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। दूसरों से ज्यादा सलाह लेने के बजाय अपने विवेक का प्रयोग करें। धन उधार देने से बचें।

कन्या

आज घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट्स के बीच आपसी नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

तुला

आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें कर सकते हैं। पिता की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है। भोजन में विटामिन का पर्याप्त सेवन करें।

वृश्चिक

आज आप सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। जिससे आपके लगभग सभी कार्य सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान का भाव रहेगा। फोन और सोशल मीडिया से आपको शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु

आज विपरीत परिस्थितियों के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। लेकिन क्रोध में किसी का अपमान न हो इसका ध्यान आपको रखना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में आज कोई वायदा करने से बचें। कानूनी मामलों को आज टालना हितकर होगा।

मकर

आज किसी कठिन कार्य के होने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। नए बिजनेस में आप निवेश कर सकते हैं। आय के नये स्रोत बनने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिलेंगे।

कुंभ

आज किसी बहुप्रतीक्षित मूवी या टीवी शो का आनंद उठाने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। विदेश में जॉब कर रहे लोगों को नई जॉब ऑफर हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं।

मीन

आज बड़े भाई-बहनों से सलाह लेना लाभकारी होगा। संतान के आज्ञाकारी व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे। आपकी सूझबूझ और समझदारी की लोग प्रशंसा करेंगे। मित्रों से ईर्ष्या न करें।