UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, सपा पर जमकर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बलहा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे।  जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। बीजेपी अध्यक्ष ने सपा को भेड़िया और गुंडा तक कह डाला। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह सपा …

बहराइच। जिले के बलहा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे।  जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। बीजेपी अध्यक्ष ने सपा को भेड़िया और गुंडा तक कह डाला।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह सपा वाले भेड़िए हैं, गुंडा हैं अगर इनको आपने मौका दिया तो यह आपको नोच डालेंगे। बीजेपी की सरकार है तो आम जनमानस को 1 महीने में दो बार राशन फ्री मिल रहा है। अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो यह चावल भी बेच देते दाल भी बेच देते और तेल भी बेच देते।

यह लोग गुंडा हैं इन्हें प्रदेश की जनता से कोई सहानुभूति नहीं है। कांग्रेस पर वार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया, मनमोहन, राहुल और प्रियंका ने पूरे देश को लूट लिया, पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

पढ़ें- बरेली: कर्मचारी को शराब पिलाकर मकान की कराई रजिस्ट्री

संबंधित समाचार