Vikram Vedha: विक्रम वेधा से सैफ अली खान का लुक हुआ आउट, पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे एक्टर
मुंबई। फिल्म विक्रम वेधा में पहली बार सैफ अली खान और ऋतिक रोशन जोड़ी बनाने जा रही है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म से ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था। लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई। वहीं अब फिल्म से सैफ अली खान का भी नया लुक सामने आया है। …
मुंबई। फिल्म विक्रम वेधा में पहली बार सैफ अली खान और ऋतिक रोशन जोड़ी बनाने जा रही है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म से ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था। लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई। वहीं अब फिल्म से सैफ अली खान का भी नया लुक सामने आया है। सैफ इस लुक में काफी धाकड़ दिख रहे हैं। काले चश्म के साथ सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई है।
'VIKRAM VEDHA': SAIF FIRST LOOK AS VIKRAM… #FirstLook of #SaifAliKhan as #Vikram from #VikramVedha… Stars #HrithikRoshan as #Vedha… Pushkar-Gayathri – who directed the original #Tamil film – direct the #Hindi version. #VikramFirstLook pic.twitter.com/ebQKehnaVg
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 24, 2022
ऋतिक रोशन जहां इस फिल्म में एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं। वहीं सैफ अली खान फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। विक्रम वेधा साउथ की तमिल भाषा की ऑरिजनल फिल्म है। इसी नाम से अब इसका हिंदी रीमेक भी बनाया जा रहा है।
पढ़ें- बजट में कृषि को आधुनिक और उन्नत बनाने के रास्ते- मोदी
