आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि 45 साल का अशोक कुमार पाल उर्फ गोरे पाल कुछ समय से बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। परेशानी के कारण व्यक्ति ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर व्यक्ति ने सुसाइड नोट में उसने अपनी आपबीती लिखी है और परिवार के …

प्रयागराज। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि 45 साल का अशोक कुमार पाल उर्फ गोरे पाल कुछ समय से बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। परेशानी के कारण व्यक्ति ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

आर्थिक तंगी से परेशान होकर व्यक्ति ने सुसाइड नोट में उसने अपनी आपबीती लिखी है और परिवार के किसी सदस्य को गलत न फंसाने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की है। जिसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। जिस कारण परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। जिसकी सुचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुछताछ के दौरान पता चला की कुछ दिनों पहले उसका पत्नी से भी विवाद हुआ था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में गया और सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे पुकारा। दरवाजा भी नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं अपनी जान अपनी मर्जी से दे रहा हूं।

यह भी पढ़े- फिल्म ‘वलिमै’ में पुलिस अधिकारी बन एक्शन मोड में आईं हुमा कुरैशी

संबंधित समाचार