बलिया: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया दावा, कहा- बीजेपी को मिलेंगी पिछली बार से भी ज्यादा सीटें
बलिया। बलिया में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष खासकर सपा पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि जनता अब फिर से यूपी में गुंडाराज नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बार पिछली बार से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। बीजेपी पूर्ण …
बलिया। बलिया में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष खासकर सपा पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि जनता अब फिर से यूपी में गुंडाराज नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बार पिछली बार से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।
बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जनता के मन में अब किसी भी प्रकार का भम नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि योगी जी के राज से प्रदेश में गुंडाराज माफियाराज का समापन हुआ है। विपक्ष ने जनता को ठगने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘वलिमै’ में पुलिस अधिकारी बन एक्शन मोड में आईं हुमा कुरैशी
