येलो बिकिनी और जालीदार टॉप में नुसरत जहां का सिजलिंग अवतार, बीच पर मस्ती करती आईं नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर येलो कलर की बिकिनी में कई फोटो पोस्ट की हैं। उनकी इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस …

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर येलो कलर की बिकिनी में कई फोटो पोस्ट की हैं। उनकी इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अपना दिल हार रहे हैं।

नुसरत जहां अपनी नई तस्वीरों में येलो बिकिनी पहने बीच पर घुमती नजर आ रही हैं। बिकिनी में एक्ट्रेस का बीच लुक फैंस को घायल कर रहा है। येलो बिकिनी के साथ नुसरत ने ऑफ व्हाइट कलर का जालीदार टॉप भी पहना है।येलो बिकिनी संग रेड लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपने लुक को ग्लैम टच दिया है। ओपन हेयर और नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नुसरत जहां हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस बीच पर कितना सुकून से भरा टाइम स्पेंड कर रही हैं। खूबसूरत अदाएं…दिलकश अंदाज और नुसरत जहां का बिकिनी में सिजलिंग लुक देख फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर दी है।

एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- Take me back to the. एक्ट्रेस अपने इस लुक में जलवे बिखरेती हुई देखी जा सकती हैं।

बता दें कि 2019 में नुसरत जहां की शादी करोबारी निखिल जैन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद नुसरत बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं।

ये भी पढ़ें : लहंगा-चोली में श्वेता तिवारी ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए फैंस

संबंधित समाचार