अयोध्या में बीजेपी पर बरसे प्रमोद तिवारी, कहा- दलालों के पेट में जा रहा गायों का चारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि दस मार्च के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर कहा जबसे हम दो हमारे दो आएं हैं, अडानी और अम्बानी का खजाना भरा जा रहा है। …

अयोध्या। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि दस मार्च के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर कहा जबसे हम दो हमारे दो आएं हैं, अडानी और अम्बानी का खजाना भरा जा रहा है। अपने चुटीले अंदाज में भाषण के माहिर श्री तिवारी ने यहां तक कह डाला कि गोवंशों का चारा गोशालाओं में नहीं भाजपा के दलालों के पेट में जा रहा है।

श्री तिवारी रूदौली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला के समर्थन में बाबा बाजार के निकट चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। बढ़ती हुई महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जब कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में सरकार थी तो गैस सिलेंडर  चार सौ रुपये में मिलता था। पेट्रोल का आधा डीजल का दाम था अब पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग बराबर पर हैं। उन्होंने कहा प्रमोद  जिस दिन भाजपा जाएगी, उसके दो महीनों के अंदर छुट्टा जानवरों की समस्या से किसानों को निजात मिल जायेगी।

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के 12 वीं पास करके इंटर में जाने पर लैपटॉप देने वाले बयान की भी खिल्ली उड़ाई। कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी ने अपना फैसला सुनाने के लिये मुझे भेजा है इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएं। बोले आप लोग दयानंद दीजिए हमसे आनंद ही आनंद लीजिए। उन्होंने सपा को गुंडों की पार्टी बताया। बसपा को लेकर कहा मायावती को भाजपा का न्यौता मिल चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला ने भी जनता से अपील की। सभा की अध्यक्षता महंत अमौनी सत्य भारती जी महाराज व संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष राम दास वर्मा ने किया।

यह भी पढ़े: येल्लो बिकिनी और जालीदार टॉप में नुसरत जहां का सिजलिंग अवतार, बीच पर मस्ती करती आईं नजर

संबंधित समाचार